
जमशेदपुर : सनातन धर्म स्वाभिमान संघ’ द्वारा वीर योद्धा महाराणा प्रताप की 423वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन काशीडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के संरक्षक निर्भय सिंह एवं धन्नू मिश्रा उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों में बबुआ सिंह, राजकुमार वर्मा, परशुनाथ सिंह बाघी, आकाश जायसवाल, सोनू पांडेय एवम रोहित सिंह के अलावा संस्था के सभी सदस्यों द्वारा वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से युवा कवियत्री शारदा ठाकुर ने अपनी कविता के माध्यम से युवाओं को महाराणा प्रताप के संघर्षशील जीवन से अवगत कराया एवम जोश भरा। संरक्षक निर्भय सिंह, बबुआ सिंह एवं परशुनाथ बाघी ने भी मंच से महाराणा प्रताप के जीवन के किस्सों से युवाओं को अवगत कराया एवम उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘सनातन स्वाभिमान संघ’ के आयोजन समिति के सम्राट रघुवंशी, सौगंध सिंह, ऐश्वर्य सिंह, सुनील सिंह चौहान, अंकित मोदी, सूरज जायसवाल, मयंक अग्रवाल, रोहित सिंह, चंदन वर्मा, कृष्णा महतो, रोहित ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन रंजन सिंह वत्स एवं धन्यवाद ज्ञापन अंकित मोदी ने किया।







