सरायकेला: सरायकेला जिले के खरसावां थाना अंतर्गत रायजामा पहाड़ी क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. एक मृतक की पहचान गोपाल सिंह मुंडा के रूप में हुई है, जो इचागढ़ के सितू का निवासी है. (नीचे भी पढ़े)

बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा.











