खरसावां: खरसावां के आमदा ओपी पुलिस ने बीते दो जून को आमदा ओपी अंतर्गत कुचाई ग्राम के पास निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के पाथवे बनाने में प्रयुक्त 59 पीस गलमनाइज चेकर प्लेट चोरी मामले का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.(नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश महतो, मिथुन ज्योतिषी, कर्नल गद्दाफी ऊर्फ कर्नल, शेख शाहजहां ऊर्फ काली, चंद्रमोहन बंकिरा ऊर्फ पाण्डु और संजीव बिरुआ ऊर्फ बुडीउली शामिल हैं.पुलिस ने उनके पास से चुराए गए चेकर प्लेट जिसका वजन लगभग चार टन है बरामद किया है. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा प्लेट को ले जाने में प्रयुक्त पिकअप वैन, चार मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नगद बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए सुरेश महतो एवं मिथुन ज्योतिषी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.











