• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

kolhan-big-loss-कोल्हान के बड़े नेता सह पूर्व भाजपा विधायक साधुचरण महतो का शव शाम तक पहुंचेगा जमशेदपुर, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार, निकलेगी अंतिम यात्रा, मुख्यमंत्री ने कहा-हमने बड़ा भाई खो दिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा-छोटा भाई चला गया, कई दलों के बड़े नेता से लेकर हर आमोखास ने जताया दुख, कुणाल षाड़ंगी अंतिम व्यक्ति थे उनसे मिलने वाले, स्वर्गीय साधु महतो जानें क्या होगा रूट, जानें किसने इस कद्दावर नेता पर जताया दुख

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
साधुचरण महतो की मौत की खबर पाकर पहुंचे भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, रतन महतो और अन्य.

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ के भाजपा विधायक रह चुके साधुचरण महतो के निधन की खबर से पूरा झारखंड मर्माहत है. झारखंड के मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने उनकी मौत पर दुख जताया है. उनके निधन की खबर पाने के बाद सारे लोग दुखी हो चुके है. उनका शव कोलकाता से सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया जा रहा है. देर शाम तक शव टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लाया जायेगा, जहां उनको शीतगृह में रखा जायेगा. इसके बाद उनका अंतिम शव यात्रा बुधवार को निकलेगी. बुधवार को सुबह 7 बजे ही टीएमएच से शव सीधे उनके विधानसभा क्षेत्र ईंचागढ़ के चांडिल गोलचक्कर ले जाया जायेगा, जहां आम जनता के दर्शनार्थ रखा जायेगा. इसके बाद उनकी शव यात्रा वहां से निकलकर सीधे चांडिल से आदित्यपुर के श्रीडुंगरी गांव पहुंचेगी, जहां शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. इसके बाद उनकी अंतिम शव यात्रा आदित्यपुर से बिष्टुपुर (जमशेदपुर) स्थित पार्वति घाट ले जाया जायेगा, जहां सुबह 11 बजे शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान
ईचागढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक, बड़े भाई साधु चरण महतो जी के निधन की अत्यंत दुःखद खबर मिली. वह एक कर्मठ और जुझारू नेता थे. परमात्मा उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. -हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान
ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधुचरण महतो के निधन से मुझे गहरा शोक हुआ है. यह मेरे लिए अपूरणीय क्षति है. भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. हमने अपना छोटा भाई खो दिया. -अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री
जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो का बयान
अत्यंत दुःखद समाचार है कि ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता एवं मेरे अनन्य सहयोगी, अनुज तुल्य साधुचरण महतो का आकस्मिक निधन हो गया है. स्वर्गीय साधुचरण महतो एक जुझारू एवं संघर्षशील इंसान थे. स्वर्गीय साधुचरण महतो का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत के साथ-साथ समाज एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. दुख के इस विषम बेला में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं श्री चरणों में स्थान दें. -विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का बयान
ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के असामयिक निधन की ख़बर से स्तब्ध हूं. उनका असमय जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि. -बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान
ईचागढ़ के पूर्व विधायक झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता साधु चरण महतो के असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करे. -पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास.
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक एवं पार्टी के बड़े नेता साधु चरण महतो के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. श्री काले ने कहा कि उनका यूं चले जाना हर कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता के लिये अपूरणीय क्षति है. श्री काले ने कहा कि उनके निधन की दुःखद खबर से वे स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि साधु महतो अत्यंत मिलनसार, कर्मठ एवं जुझारू युवा नेता थे. श्री काले ने परमात्मा से उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी
उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी लेकिन विश्वास था कि ईश्वर चमत्कार करेंगे. अद्भुत संयोग है कि सोमवार को जब मैं उनसे मिला तो डॉक्टर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने वाले थे. वेंटिलेटर पर जाने से पहले आख़िरी बार मुझसे ही उनकी बात हुई थी. -भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी
भाजपा नेता अभय सिंह
आज भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता इचागढ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के निधन से स्तब्ध हूं. कम उम्र में चले जाना यह परिवार, समाज एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भारी क्षति का सामना है. मैं इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को ढांढस एवम आत्मबल दे साथ ही पुण्य आत्मा को श्रीहरि अपने चरणों में स्थान दे. -अभय सिंह, भाजपा के संगठन प्रभारी, धनबाद
हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा
झारखण्ड के ईचागढ़ से पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता साधु चरण महतो के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस शोक की घड़ी मे मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. -जयंत सिन्हा, सांसद, हजारीबाग सह पूर्व केंद्रीय मंत्री
खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सरायकेला खरसावां से ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का निधन कोल्हान के लिए एक बडी क्षति है. वो मिलनसार एवं जुझारू नेता थे. हमने एक बड़ा भाई खो दिया. हमे ईचागढ़ में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान साथ रहने का मौका मिला वो एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे. उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में भगवान सहन शक्ति दे.
भाजपा जमशेदपुर महानगर के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार
अत्यंत दुःखद समाचार है कि ईचागढ़ विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह विस्थापितों के मसीहा थे. हमारे राजनीतिक गुरु एवं मार्गदर्शक साधुचरण महतो का आकस्मिक निधन हो गया है. स्वर्गीय साधुचरण महतो एक जुझारू एवं कर्मठ संघर्षशील व्यक्ति थे. स्वर्गीय साधुचरण महतो का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. दुख के इस विषम बेला में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं श्री चरणों में स्थान दें. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा नेता राजेश कुमार शुक्ल ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा इसे कोल्हान की राजनीतिक जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है. कहा कि साधु चरण महतो कुशल जननेता थे. विधायक के रूप में भी उन्होंने लोगों की शानदार सेवा की. वे बराबर श्री शुक्ल से कानूनी और राजनीतिक परामर्श लेते थे. श्री शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताया है. श्री शुक्ल ने प्रभु से उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की है. साथ ही उनके परिजनों और मित्रो के प्रति संवेदना जताई है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jharkhand-big-accident-धनबाद में अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, टाटा स्टील के कर्मचारी समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

jamshedpur-jubilee-park-जुबिली पार्क में सड़क किनारे गाड़ी पार्किंग करना महंगा पड़ा, कई गाड़ियां जब्त, लगा जुर्माना

jharkhand-police-sad-news-झारखंड पुलिस के लिए दुखद खबर, डीएसपी से मिलने जा रहे दो सब इंस्पेक्टर सड़क हादसे के शिकार, एक सब इंस्पेक्टर की मौत, दूसरा गंभीर

jharkhand-police-sad-news-झारखंड पुलिस के लिए दुखद खबर, डीएसपी से मिलने जा रहे दो सब इंस्पेक्टर सड़क हादसे के शिकार, एक सब इंस्पेक्टर की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

Jamshedpur police success : बर्मामाइंस में एक नाबालिग समेत तीन लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो पिस्तौल और कारतूस जब्त, video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News