चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर के केंद्रो पंचायत के देवगांव में पढ़ाई के नाम पर बच्चों के बीच दूसरे धर्म की पुस्तके बांटने का मामला प्रकास में आया है. दअसल मामला यू ही नहीं सुलगा. चक्रधरपुर में तीन युवतियां और एक युवक द्वारा शिक्षा का नि:शुल्क प्रचार किया जा रहा था. घटना बुधवार दोपहर की थी. जहां वे चारों लोग बच्चों को लगातार तीन दिनों से शिक्षा दे रहे थे. इस दौरान वे बच्चों के बीच पेन, पेंसिल का वितरण किया जाता था. वहीं उन्होंने शिक्षा देने के लिए ग्रामीणों को अपनी बातों में फसा लिया. इसके बाद ग्रामीण ने उनकी बातों में आकर अपने बच्चों को उनके पास शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजने लगे. (नीचे भी पढ़ें)
तभी तीसरे दिन यानी बुधवार को बच्चों को चित्रांकन का पुस्तक मेरा सच्चा आदर्श नामक पुस्तक दी गयी. उसमें धर्म परिवर्तन के संबंध में कई बिंदुओं में चर्चा है. इन चित्रों पर बच्चों द्वारा रंगभराया जा रहा था. तभी ग्रामीण भड़क गये और इसका विरोध करने लगे. इसकी सूचना मुखिया संगीता सवैया और थाना प्रभारी को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस तरह नि:शुल्क शिक्षा देने का मामला प्रकास में आया. इसके आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.



