
जमशेदपुर: जादूगोडा यूसीएल कॉलोनी निवासी मेधावी छात्रा व नीट परीक्षा में जिला में सर्वश्रेष्ठ रैंक लाने वाली छात्रा रेणुका हलधर को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षंडगी ने गुलदस्ता व आला देकर सम्मानित किया.रेणुका ने 720 में 677 नंबर लाकर देश में 771 वां रैंक हासिल किया. रेणुका के पिता अजीत हलधर यूसील के माइनिंग सेक्शन में टिंबरिंग सहायक के रूप में कार्यरत हैं. माता सिप्रा हलधर कुशल गृहिणी हैं.रेणुका ने मेडिकल के लिए कोचिंग कोटा में की थी. कुणाल ने रेणुका को पूरे ज़िले का नाम रोशन करने का लिए बधाई दी. रेणुका एमबीबीएस के बाद (कार्डिक विशेषज्ञ) हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती है. अपने जीवन का पहला आला पाकर रेणुका बहुत खुश हुई.कुणाल ने रेणुका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे ज़रूर निःस्वार्थ रूप से जनता की सेवा करेंगी. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, संजय सिंह, तारक नाथ दे, पुष्पराज जी, मृणमय पंडित और विक्रम साव उपस्थित थे.






