महिला सेक्शनJamshedpur : सिदगोड़ा में सावन क्वीन प्रयोतियोगिता-2021 आयोजित, सीमा राय बनीं सावन...
spot_img

Jamshedpur : सिदगोड़ा में सावन क्वीन प्रयोतियोगिता-2021 आयोजित, सीमा राय बनीं सावन क्वीन

राशिफल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा, अवध टावर में सावन क्वीन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया। फिल्म अभिनेत्री विनीता राय के द्वारा यह आयोजन किया गया, जो पिछले चार वर्षों से किया जा रहा है। दीप प्रज्जवलित और केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें कई महिलाएं शामिल हुई और बहुत आनंदित हुईं। इसमें गायन, डांस, रैम्प वॉक और गेम्स शामिल किया गया था। सीमा राय इस वर्ष सावन क्वीन चुनी गई। प्रिया श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित अतिथि सीता सिंह, लता सिन्हा और रंजना शर्मा थीं। विनीता राय के अनुसार यह एक प्रतियोगिता नहीं अपितु महिलाओं को एक मंच पर मस्ती और अपनी हुनर दिखाने का जरिया है। खुल कर महिलाएं अपना हुनर दिखाती हैं और सब को सम्मानित किया जाता है। इसलिए किसी को यह नहीं लगता कि कोई हारा है, बल्कि सभी सावन क्विन हैं। जज की भूमिका में पल्लवी दीप, मंजीत आनंद और पूजा सिंह थीं।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading