महिला सेक्शनJamshedpur : सोनारी वीरांगना इकाई का पुनर्गठन, मिनी सिंह पुनः अध्यक्ष बनीं,...
spot_img

Jamshedpur : सोनारी वीरांगना इकाई का पुनर्गठन, मिनी सिंह पुनः अध्यक्ष बनीं, प्रतिमा, रीना उपाध्यक्ष और नीलम सिंह महासचिव चुनी गई

राशिफल

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की सोनारी मंडल इकाई का विस्तार शनिवार को सोनारी, कार्मेल स्कूल रोड स्थित मीरा निवास में सर्वसम्मति से किया गयाl इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह उपस्थित थींl सभा की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह ने कीl निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रदेश वीरांगना की कार्यालय प्रभारी सीमा उपस्थित थींl सभा में सोनारी मंडल की वीरांगना सदस्यों के बीच सभी पदों के लिए आम सहमति से चुनाव किया गयाl सर्वसम्मति से निर्वाचित सोनारी मंडल वीरांगना की टीम में ज्ञानती सिंह को संरक्षक, मिनी सिंह को अध्यक्ष, नीलम सिंह को महासचिव, प्रतिमा सिंह को उपाध्यक्ष, एडवोकेट रीना सिंह को उपाध्यक्ष, सुनीता सिंह को सचिव, सबिता सिंह को संगठन सचिव तथा सरोज सिंह को जनसंपर्क सचिव चुना गया। मुख्य अतिथि और वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही विश्वास जताया किया की मिनी सिंह के नेतृत्व में सोनारी मंडल नई ऊंचाइयों को हासिल करेगाl इस दौरान भारती सिंह, नीलम सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, सुनंदा सिंह, दीपा सिंह, मिनी सिंह, प्रतिमा सिंह, मंजू सिंह, पूर्णिमा सिंह, सुनीता सिंह, सविता सिंह, सीमा सिंह, रीना सिंह, शीला सिंह, ज्ञानती सिंह, अर्चना सिंह, रश्मि सिंह और खुशबू सिंह उपस्थित थींl

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading