
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आर के चौधरी ने वर्क एट होम के तहत कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य घर बैठे छात्र- छात्राओं के लिए ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करायी गयी है। डॉ चौधरी ने बताया कि “कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा. तथा कोरोना वायरस के विरुद्ध संगठित हों” इस थीम पर 36 छात्रों ने पोस्टर बनाया जिनमें अमित कुमार दास द्वारा बनाया गया पोस्टर सर्वोत्कृष्ट रहा। इस पोस्टर में इंडिया के मैप पर बाएं से कोरोना के बढ़ते हाथ को दिखाया गया है जिसे भारतीय साबुन से नियमित हाथ धोने, लॉकडाउन का पालन करने, मास्क लगाने के साथ कोरोना के हाथ को कैंची से काटने में सफल होते दिख रहे हैं। वहीं दाहिने ओर कोरोना से भारत को मुक्त कराने हेतु भारतीय का हाथ जोरदार ढंग से लगे हैं। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सहयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय भीड़ को दिखाया गया है जो कैंची से अपने ही हाथ को काटना चाहते हैं जिसे पुलिस- प्रशासन रोकने में सफल होते दिख रहे हैं।






