
जमशेदपुर : कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान पीड़ित मानवता को सेवा दे रही रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम को मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक फाउण्डेशन का सहयोग मिला, जिसका गठन ही भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए किया गया था, इसमें भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की पत्नियों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान कर, यहां रेड क्रॉस भवन में 200 साप्ताहिक फूड पैकेट का प्रायोजन जरूरतमंद लोगों के लिए किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष कुमार, महाप्रबंधक ललन किशोर प्रसाद तथा ललन साह के नेतृत्व में रेड क्रॉस भवन पहुंची टीम ने रेड क्रॉस को 200 पैकेट साप्ताहिक फूड के साथ साथ 20 थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराये जिस थर्मल स्कैनर को रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सह एसडीओ चन्दन कुमार के हाथों पुलिस विभाग के लिए सीसीआर डीएसपी अरविन्द कुमार को प्रदान किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज नियमित रूप से चलाये जाने वाले अपने अभियान के तहत जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचित 32 लोगों के घरों तक राशन का पैकेट पहुंचाया गया, वहीं जमशेदपुर के घाटशिला बहरागोड़ा रूट के गांव में रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष कुमार अग्रवाल, डॉ अनूपम सिन्हा के नेतृत्व में पांच हजार बच्चों के बीच रेडी टू यूज सप्लीमेन्ट्री फूड का वितरण किया गया।







