
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन पीरियड के दौरान चलाये जा रहे राशन वितरण अभियान का आज 32वां दिन भी उन लोगों के लिए समर्पित रहा, जिन लोगों ने राशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न सुविधा नम्बरों का उपयोग करते हुए राशन की मांग की, रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के लगभग हर गली, मुहल्ले तक राशन पहुंचाया गया, जिला प्रशासन की रिपोर्ट बताती है कि अन्य सारी जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त सुविधा उपक्रमों में रेड क्रॉस द्वारा संचालित राशन वितरण अभियान सबसे ज्यादा संतोषप्रद है जो कि 90 फीसदी से ऊपर है, और इस दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी ने कई घरों में लगातार चार बार राशन सामग्री भी प्रदान की है, जो कि इसकी संवेदनशीलता दर्शाता है।

ज्ञातब्य है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा निशुल्क राशन के तहत न सिर्फ चावल बल्कि दाल, सोयाबड़ी, सरसो तेल, नमक, आलू, सत्तु, दूधमुंहे बच्चो के लिए सूखा दूध (अमूल) एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए हॉर्लिक्स पाउडर भी प्रदान किया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले 3 मई तक रेड क्रॉस का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा, उन्होने बताया कि अब तक 60 हजार घरों में रेड क्रॉस ने अपनी पहुंच राशन के माध्यम से बनायी है। उन्होने रेड क्रॉस के पेट्रन सदस्यों, समाजसेवियों, सहयोगी कम्पनियों एवं निजी स्कूलों की संस्थाओं के प्रति इस कार्य को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आगे भी शहर के वे समाजसेवी जो रेड क्रॉस को सहयोग करना चाहते हैं, आगे आकर सहयोग करें ताकि हम अपने शहर के नाम को इस कठिन परिस्थिति में ऊंचा रख सके और हर जरूरतमंद को जरूरी भोजन हेतु राशन उपलब्ध करा सके।






