जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने आज नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों का कहना है कि मानगो क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. खासकर जाकिर नगर इलाके की स्थिति अत्यंत दयनीय है. वही अक्षेस प्रशासन की ओर से 2 दिनों का मोहलत मांगा गया है जिसके बाद कांग्रेसियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. साथ ही चेतावनी दिया है कि 2 दिनों के भीतर अगर मानगो नगर निगम उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.


