
जमशेदपुरः यास तूफान के कारण जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. र्स्वणरेखा व खरकई का जलस्तर बढने के कारण तटवर्तीय इलाके मे निवास करने वाले लोगों के घुसों में पानी घुस गया है. हलांकि आस पास के लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया था. जुगसलाई स्थित पुरानी बस्ती, गरीब नवाज कालोनी, इस्लाम नगर, हबीब नगर का विधायक मंगल कालिंदी ने जायजा लिया और वस्तुस्थिति से अवगत हुए. आस पास के लोगों को समझाने का प्रयास किया. विधायक मंगल कालिंदी ने तूफान से हुए नुकसान पर आपदा अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. विधायक ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की. कहा कि प्रशासनिक स्तर पर पूरी मदद की जाएगी.




