
देवघर : कोरोना काल मे अगर आपको किसी बैंक से कस्टमर केयर प्रतिनिधि के नाम से फोन आता है तो आप सावधान हो जाइये नही तो आपके खाते से राशि गायब हो जायेगी. एक गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 10 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी चितरा, पत्थरड्डा और जसीडीह थाना क्षेत्र से हुई है…पूरी जानकारी देते हुए देवघर के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 13 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, 22 सिम, एक बाइक और 48 हज़ार 500 रुपये नकद बरामद किया है. गिरफ्तार 2 बदमाशों के खिलाफ पहले भी चितरा थाना में साइबर अपराध संबंधी मामला दर्ज है जबकि एक के खिलाफ गुजरात के पाटन जिला के बरही थाना में मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार शातिर साईबर अपराधी हैं और लोगों को बैंक प्रतिनिधि बनकर अपने झांसे में लेकर इनके द्वारा साईबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. फिलहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके गैंग में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.



