नई दिल्ली : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजा है. ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग से जुड़े इस मामले में इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आगामी 8 मई की तारीख तय की है.
कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं बाकी आरोपियों को चार्जशीट पर सुनवाई का पूरा हक है. कोर्ट ने कहा है कि सुनवाई का अधिकार सभी को मिलना चाहिए. कोर्ट ने आगे कहा कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए ये ज़रूरी है कि हर आरोपी को सुना जाए. इसलिए नोटिस जारी करना ज़रूरी था. कोर्ट चाहता है कि सभी आरोपियों को अपनी बात रखने का मौका मिले. इससे मामले की सही तरीके से सुनवाई सुनिश्चित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि इससे पहले अदालत ने इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य को अभी नोटिस जारी करने से मना कर दिया था. स्पेशल जज विशाल गोगने ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया था. ईडी का कहना है कि नए नियमों के अनुसार, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता. ईडी ने अदालत से कहा, ‘हम नहीं चाहते कि यह आदेश लंबा चले, नोटिस जारी किया जाए.’



