
जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित घाघीडीह के पास हरहरगुट्टू प्राथमिक विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय में बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को लायंस क्लब एवं संस्कृति सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स एवं अन्य पाठ्य सामग्रियों की वितरण किया गया. वही बच्चों के द्वारा बिरसा मुंडा के बारे में बताया गया. बच्चों ने गीत की भी प्रस्तुति की. वहीं ट्रस्ट की संस्थापक मुनमुन चक्रवर्ती ने घाघीडीह गांव के बच्चों में शिक्षक का महत्व बताया. उन्होंने बताया कि घाघीडीह गांव में लॉकडाउन के दौरान भोजन वितरण करने गए थे. उस समय बस्ती के कुछ बच्चों ने पाठ्य सामग्री की मांग की थी. उसके बाद कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स लेकर पहुंचे. मुनमुन चक्रवर्ती ने बच्चों को आगे भी पढ़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बच्चों ने कविता भी सुनाई. इस अवसर पर दुर्गा रानी बेसरा, लायंस क्लब की सदस्य सारिका सिंह, शालिनी सिन्हा, सुमन सिंह. आभा. सीनू राज समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






