• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 28, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Corona Update West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में एक साथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी प्रवासी मजदूर

अप्रैल 9, 2026
in कारपोरेट व यूनियन, कोल्हान न्यूज़, खबर, घाटशिला न्यूज़, चाईबासा न्यूज़, जमशेदपुर न्यूज़, झारखंड न्यूज़, पश्चिम बंगाल न्यूज़, रांची न्यूज़, सरायकेला-खरसावां न्यूज़, स्वास्थ्य
0
Corona Update West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में एक साथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी प्रवासी मजदूर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में भी कोरोना पॉजिटिव मरिज पाये जाने की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ता रहा है. मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं. जानकारी के अनुसार मनोहरपुर से 03, मंझारी से 03, हाटगम्हरिया से 01, टोंटो से 01, गोईलकेरा से 01 और चक्रधरपुर से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है. सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने-अपने क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें चक्रधरपुर कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. साथ जिला प्रशासन की ओर से जिलावासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार साबुन या हैंडवाश या सैनिटाइजर से हाथ धोने तथा मास्क का उपयोग करने की अपील की गयी है.

Kolhan Corona Update : कोल्हान में अब तक के कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या
पूर्वी सिंहभूम

यह भी पढ़ें: Jamshedpur rural excise raids : चाकुलिया व गालूडीह में आबकारी विभाग का छापा, 4000 किलो जावा नष्ट, 60 लीटर महुआ शराब जब्त, चंद्रपुर, हाथीबाड़ी एवं काशपानी में हुई कार्रवाई, देखें video

  • 12 मई-जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में एक साथ दो पोजिटिव केस सामने आये थे. चाकुलिया का एक छात्र और एक छात्रा पोजिटिव पाये गये थे. इसके बाद चाकुलिया के उस एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था. ये दोनों कोलकाता से चाकुलिया आये थे और घर पर ही होम क्वारंटाइन थे.
  • 14 मई-जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह का रहने वाला युवक को कोरोना पोजिटिव पाया गया. यह तीसरा केस था. वह युवक कोलकाता से जमशेदपुर आया था. बारीडीह में वह ससुराल जाने के पहले एमजीएम अस्पताल में चेक अप करा लिया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में ही था, जहां उसको पोजिटिव पाया गया.
  • 15 मई-जमशेदपुर में चौथा पोजिटिव कोरोना का केस पटमदा के युवक का आया. वह युवक 13 मई को नयी दिल्ली से ट्रेन से रांची आया था, जहां से वह जमशेदपुर आया था, जिसको मुसाबनी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. वहां से उसको टीएमएच तब लाया गया, जब वह पोजिटिव पाया गया. वह गांव भी नहीं गया था और सीधे क्वारंटाइन सेंटर चला गया था.
  • 18 मई-जमशेदपुर का पांचवां केस सिदगोड़ा के बागुनहातु का रहने वाले युवक का आया, जो पोजिटिव निकला. वह ट्रक से मुंबई आया था, जहां से वह रांची आया और फिर जमशेदपुर पहुंचा था. वह एमजीएम अस्पताल में अपना चेक अप कराया, जिसके बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, जहां पोजिटिव रिपोर्ट आया, जिसके बाद उसको टीएमएच में शिफ्ट कर दिया गया.
  • 19 मई-जुगसलाई का युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया था, जो दिल्ली से आया था और जुगसलाई के महेश्वरी मंडल में क्वारंटाइन था. यह छठा केस था. 15 मई को वह नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लौटा था
  • 20 मई-जमशेदपुर में एक ही दिन में 9 कोरोना पोजिटिव केस पाये गये थे, जिसमें गोविंदपुर में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये थे. इसके अलावा मानगो में 2, गोलमुरी में 1 केस पोजिटिव पाया गया था. गोलमुरी के टुइलाडुंगरी का युवक पोजिटिव पाया गया जबकि मानगो में एक युवक पोजिटिव पाया गया जबकि एक महिला को मानगो में पोजिटिव पाया गया. दोनों ही डिमना रोड के रहने वाले है. गोविंदपुर में जो छह लोग पोजिटिव पाये गये है, उनका इलाज चल रहा है.
  • 21 मई-जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) के डुमरिया का एक युवक पोजिटिव पाया गया. वह चेन्नई से आया था. जसीडीह स्टेशन पर वह उतरा था, जिसके बाद उसको कदमा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां वह पोजिटिव पाया गया. इसके बाद से उसको टीएमएच ले जाया गया है.
  • 22 मई-जमशेदपुर में एक कोरोना पॉजिटिव जुगसलाई की महिला आयी थी. वह अपने पति और बच्चे के साथ आयी थी, जो कदमा क्वारंटाइन में थी. महिला पॉजिटिव पायी गयी थी, जबकि उसके पति और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.
  • 24 मई-चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये, जिनमें तीन बारीडीह के रहनेवाले हैं, जबकि एक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का. बारीडीह निवासी तीन मरीजों में दो कोलकाता से आये थे, जबकि एक रांची से आया था. सिदगोड़ा निवासी मरीज बिहार से आया था.
  • 25 मई-चाकुलिया के बेंद में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह प्रवासी मजदूर है और महाराष्ट्र से आया था.
  • 26 मई-तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें दो धाललभूमगढ़ और एक सीतारामडेरा निवासी है. तीनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से आये थे.
  • 27 मई-तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. तीनों सिदगोड़ा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे. तीनों प्रवासी मजदूर व मुंबई से आये थे.
  • 28 मई-इस दिन कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. पहले 2 पॉजिटिव केस चाकुलिया क्षेत्र में आया था, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. वे महाराष्ट्र से आये थे. इसके अलावा 4 अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये, जो जसीडीह स्टेशन पर महाराष्ट्र से आये थे. जसीडीह से वे बस से जमशेदपुर आये थे, उन्हें मानगो के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. इनमें 1 घाटशिला के गालूडीह इलाके का है जबकि 1 बागबेड़ा, 1 परसुडीह थाना क्षेत्र और 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज बोड़ाम का है.
  • 29 मई-पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 15 पाजिटिव मरीज मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई है. जो 15 मरीज मिले हैं उसमें से चार एमजीएम के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थे. एक मानगो आजादनगर का है जो 26 मई को मुंबई से आया था. दूसरा सीतारामडेरा का रहने वाला है जो 24 मई को दिल्ली से आया था. तीसरा मरीज टेल्को का है जो 25 मई को गुड़गांव से आया था. रिपोर्ट आने के साथ ही सभी मरीजों को टीएमएच कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं अन्य 11 मरीजों में 6 संस्थागत क्वेरेंटाइन में तथा पांच होम क्वेरेटाइन में थे. ये 11 मरीज जमशेदपुर के मानगो, बिरसानगर, बागबेड़ा, बारीगोड़ा, बोड़ाम व मुसाबनी के हैं. जो मरीज संस्थागत क्वारंटाइन में थे. उन्हें तत्काल टीएमएच शिफ्ट कर दिया गया है.
  • 30 मई-इस दिन सुबह सबसे पहले टीएमएच लैब से पहले एक मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आया. इसके बाद शाम पांच बजे के करीब एमजीएम वायरोलाजी लैब से जिले के 26 संदिग्ध मरीजों का सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आयी. इन 26 में से 16 धालभूमगढ़, 2 मानगो, 1 जुगसलाई, 1 कदमा, 1 सोनारी व जिले के अन्य क्षेत्रों के पांच संदिग्ध मरीज जो ऑपरेटिव कालेज क्वेरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे, शामिल थे. इसके बाद देर रात एमजीएम वायरोलाजी लैब में जिले के और 16 संदिग्ध मरीजों का सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया. इन 16 मरीजों में से 8 चकुलिया के हैं. इसमें से 04 धेगम, 03 तिलाबनी और 01 रघुनाथपुर का रहने वाले हैं और सभी थाणे में मजदूरी का काम करते थे. 9 वां मरीज मानगो का है जो चेन्नई से, 10 वां मरीज कदमा निवासी है और कोलकाता से शहर आया था. अन्य 06 मरीज बहरागोड़ा के हैं जिसमें से 05 मुंबई और और 01 तमिलनाडू से शहर वापस आया था. वहीं शनिवार को एमजीएम मेडिकल कालेज के वायरोलॉजी लैब में कुल 633 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई. इसमें 42 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यह सभी मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले है बाकि की रिपोर्ट निगेटिव आई. वहीं, एक पॉजिटिव मरीज का रिपोर्ट टीएमएच से आया है. इस तरह से शनिवार को जिले के 43 मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है और संख्या 94 पहुंच गई.
  • 31 मई-इस दिन जमशेदपुर में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 104 हो गयी. जमशेदपुर में इस दिन जो 10 पॉजिटिव केस सामने आया है उसमे से 2 घाटशिला, 2 धालभूमगढ़, 5 मुसाबनी और छोटा गोविंदपुर में 1 केस पॉजिटिव पाया गया था. इनमें छोटा गोविंदपुर का एक पॉजिटिव व्यक्ति घर पर होम क्वारंटाइन में था जबकि और सभी लोग संस्थागत क्वारंटाइन में थे. सभी पॉजिटिव मरीज को टीएमएच ले जाकर एडमिट कराया गया.
  • 01 जून-इस दिन 09 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114 हो गयी. सभी पॉजिटिव मरीज संस्थागत क्वारंटाइन थे. इन संक्रमितों में 1 बागबेड़ा, 1 मुसाबनी, 1 टेल्को, 1 सोनारी, 1 पोटका, 1 बागुननगर, 1बारीडीह, 1 गिरिडीह तथा एक बारीगोड़ा का मरीज शामिल है.
  • 02 जून-इस दिन 8 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है. सभी संक्रमित का ट्रैवल हिस्ट्री है यानी सारे लोग बाहर से आये हुए है, जो यहां जांच कराने के बाद पोजिटिव पाये गये. सभी लोग संस्थागत क्वारन्टाइन में रह रहे थे. संक्रमितों में 2 बहरागोड़ा, 1 गुडाबांदा, 1 बिष्टुपुर तथा 1 सिवान (बिहार, यह व्यक्ति बाहर से आया था, जिसकी जांच की गयी), 1 मुसाबनी, 1 आजादनगर व 1 टेल्को के निकटस्थ बिरसानगर स्थित हुरलुंग के व्यक्ति शामिल हैं. इन आठों में बिष्टुपुर निवासी टाटा स्टील कर्मचारी का बच्चा है. कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर सभी संक्रमितों को टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया. इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 122 हो गयी है.
  • 03 जून-इस दिन जिले में कुल 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. एमजीएम अस्पताल में 9 तथा टीएमएच में हुई जांच में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. ये सभी संस्थागत क्वारंटाइन थे. इनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. कोरोना पॉजिटिव पाये गये मरीजों में सीतारामडेरा, बर्मामाइंस, गोविंदपुर व बहरागोड़ा के 1-1, बारीडीह के 2 तथा गोविंदपुर का 1 मरीज शामिल है. इसके अलावा चाकुलिया के 5 मरीज भी शामिल हैं. इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या कुल 134 हो गयी.
  • 04 जून- जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. इनमें 11 सिदगोड़ा क्वारंटाइन सेंटर में थे, जो डुमरिया के रहनेवाले हैं, जबकि दो मुसाबनी क्वारंटाइन सेंटर में थे, जो मानगो हाईवे के पास के रहनेवाले हैं. इस तरह जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 147 हो गयी है.
  • 05 जून- इस दिन जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें पोटका, पटमदा, धालभूमगढ़ आदि के लोग शामिल हैं. इनमें 13 की ट्रेवल हिस्ट्री है, हालांकि सभी को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था. इनके स्वाब सैंपल की जांच रिपोर्ट आने यानी कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद टीएमएच के कोविड वार्ड में लाया गया.
  • 06 जून-इस दिन जिले में कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इनमें चार परसुडीह के हालुदबनी, दो बारीडीह व दो धालभूमगढ़ के निवासी हैं. ये सभी प्रवासी हैं, जो 28 मई को दिल्ली व चेन्नई से जमशेदपुर आये थे. इसके बाद बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल में इन सभी का नमूना लेकर सरकारी क्वारंटाइन में भेज दिया गया था. इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 171 हो गयी है.
  • 07 -जून-इस दिन जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें डुमरिया, धालभूमगढ़, आजादनगर (मानगो), साकची व बर्मामाइंस के एक-एक तथा न्यू बारीडीह के दो मरीज शामिल हैं. इनमें सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है, जो मुंबई व चेन्नई से आये थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें टीएमएच के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. रविवार को सात मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या अब 178 हो गयी है. इस मामले में पूर्वी सिंहभूम इन दिनों राज्य में पहले स्थान पर है.
  • 08 जून-इस दिन जिले चार कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें 3 आजादनगर (मानगो) तथा एक कदमा निवासी मरीज शामिल है. आजादनगर निवासी तीन मरीजों में से एक महिला व दो पुरुष हैं. दो जून को ये कोलकाता से लौटे थे. उसके बाद सरकारी क्वारंटाइन में रखे गये थे. इस तरह जिले में मरीजों की संख्या बढ़ कर कुल 183 हो गयी है.

सरायकेला-खरसावां

  • 19 मई-सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ प्रखंड का एक युवक पोजिटिव पाया गया था, जो महाराष्ट्र से आया था. 14 मई को वापस आने पर उसको ईंचागढ़ के पातकुम क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जिसको पोजिटिव पाया गया, जिसको टीएमएच में बाद में भरती करा दिया गया.
  • 20 मई-सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल पोलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया चांडिल का युवक पोजिटिव पाया गया. वह युवक पुणे से पैदल ही आ गया था, जिसको गांव में जाने नहीं दिया गया, जिसके बाद उसको पोजिटिव पाया गया.
  • 21 मई-सरायकेला-खरसावां जिले में दो पोजिटिव केस एक साथ सामने आया है. एक युवक पंजाब के कपूरथला से आया था, जिसको क्वारंटाइन किया गया था जबकि दूसरा बंगाल के संतरागाछी से आया था. उन दोनों का रिपोर्ट पोजिटिव आया, जिसके बाद उनको भी टीएमएच में भरती करा दिया गया है.
  • 26 मई-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. वह मानगो (जमशेदपुर) से सटे कपाली का रहनेवाला है.
  • 02 जून-इस दिन एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई. संक्रमित व्यक्ति सरायकेला निवासी बताया जाता है.
  • 03 जून-इस दिन जिले में कुल 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री बतायी जाती है.
  • 04 जून-इस दिन जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
  • 06 जून-इस दिन जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.

पश्चिम सिंहभूम

  • 18 मई-पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा का रहने वाला युवक पोजिटिव पाया गया. वह युवक चेन्नई से आया था. गुवा में वह क्वारंटाइन सेंटर में ही था, जिसको बाद में चक्रधरपुर रेलवे कोविड अस्पताल में भरती करा दिया गया था.
  • 22 मई-जिले में तीन पॉजिटिव केस सामने आये थे. एक साथ तीन केस आनेवालों में एक चाईबासा सदर, दूसरा खूंटपानी और तीसरा टोंटो प्रखंड निवासी मरीज था.
  • 24 मई-चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इन तीन युवकों को टोकलो मध्य विद्यालय, मधुसूदन स्कूल व कुईसुता मध्य विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था. तीनों युवक मुंबई से 15 मई को चाईबासा आईटीआई स्थित अस्थाई स्वास्थ्य जांच कैंप पहुंचे थे, जहां उनका स्वाब लेने के बाद चक्रधरपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.
  • 25 मई-पश्चिमी सिंहभूम में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • 26 मई-जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें दो आनंदपुर तथा दो मनोहरपुर निवासी हैं. सभी प्रवासी मजदूर हैं.
  • 27 मई-जिले के चक्रधरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला. प्रवासी मजदूर है, जो मुंबई से आया था.
  • 03 जून-इस दिन जिले में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, जिसे चक्रधरपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • 06 जून-इस दिन जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • 07 जून-जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला. वह क्वारंटाइन में रह रहा था. मरीज जराईकेला का है. उसकी ट्रेवल हिस्ट्री है, जो महाराष्ट्रा से आया है. उसे चक्रधरपुर कोविड-18 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur rural excise raids : चाकुलिया व गालूडीह में आबकारी विभाग का छापा, 4000 किलो जावा नष्ट, 60 लीटर महुआ शराब जब्त, चंद्रपुर, हाथीबाड़ी एवं काशपानी में हुई कार्रवाई, देखें video16 अक्टूबर 2026
  • Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना16 अक्टूबर 2026
  • Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय16 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: कोल्हान समाचारघाटशिला समाचारचाईबासा समाचारजमशेदपुर समाचारझारखंड समाचारपश्चिम बंगाल समाचारमजदूररांची समाचारसरायकेला खरसावां
Developer

Developer

Related Posts

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत
कोल्हान न्यूज़

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

नवम्बर 28, 2026
jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

नवम्बर 28, 2026
Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

नवम्बर 28, 2026
Next Post

jamshedpur-water-crisis-जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने पानी को लेकर जुस्को कार्यालय घेरा, हंगामा

jamshedpur-rural-चाकुलिया में डायन बताकर महिला की हत्या, घर से भाभी देवर और गांव के लोग बाल पकड़कर खींचकर ले गए और टांगी से मार डाला, 2 ने किया आत्मसमर्पण-video

jamshedpur-rural-चाकुलिया में डायन बताकर महिला की हत्या, घर से भाभी देवर और गांव के लोग बाल पकड़कर खींचकर ले गए और टांगी से मार डाला, 2 ने किया आत्मसमर्पण-video

tata-steel-टाटा स्टील में अब इन और आउट पंचिंग में राहत, बन रहा सरकार के आरोग्य सेतू के समकक्ष का नया 'एप', टाटा स्टील में भी हुआ पदाधिकारियों का बदलाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

सोनुवा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना अंतर्गत बालजोड़ी गांव में एक बुजुर्ग की घरेलू विवाद में अधिक मात्रा में...

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के उत्क्रमित विद्यालय जामडीह में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया...

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकार संगठनों के आंदोलन के बीच अब भारतीय जनता युवा मोर्चा...

Jamshedpur waterlogging issue : करनडीह रेलवे फाटक के समीप जलजमाव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क किया जाम

Jamshedpur waterlogging issue : करनडीह रेलवे फाटक के समीप जलजमाव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क किया जाम

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के करनडीह रेलवे फाटक के समीप पिछले छह महीनों से जारी जलजमाव की समस्या को लेकर शनिवार...

Jamshedpur bjp birsanagar protest : बिरसानगर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर डीवीसी कार्यालय का भाजपाइयों ने किया घेराव, गेट जाम करने की दी चेतावनी

Jamshedpur bjp birsanagar protest : बिरसानगर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर डीवीसी कार्यालय का भाजपाइयों ने किया घेराव, गेट जाम करने की दी चेतावनी

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर के विभिन्न जोन में लंबे समय से व्याप्त बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय...

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगायी फांसी, नशे का था आदी

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगायी फांसी, नशे का था आदी

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा निवासी राजमिस्त्री ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली....

Jamshedpur accident – आजादनगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Jamshedpur accident – आजादनगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 स्थित खान गली के पास शुक्रवार देर...

Horoscope Know Your Day Saturday 28th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 28 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 28th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 28 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

मेष राशिदोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। दोस्तों की मदद से...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

Jamshedpur waterlogging issue : करनडीह रेलवे फाटक के समीप जलजमाव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क किया जाम

Jamshedpur bjp birsanagar protest : बिरसानगर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर डीवीसी कार्यालय का भाजपाइयों ने किया घेराव, गेट जाम करने की दी चेतावनी

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगायी फांसी, नशे का था आदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News