
चक्रधरपुर : हिन्दू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा ) अक्षय कोरा व प्रदेश अध्यक्ष चन्दन तिवारी ने हिन्दू राष्ट्र सेना युवा मोर्चा का जिला चेयरमैन परविंदर सिंह व वाइस चेयरमैन समरेश सिंह गुड्डू को मनोनीत किया है. इसकी जानकारी मनोनयन पत्र प्रेस को जारी कर दी गई है. नवमनोनित दोनों पदाधिकारी परविंदर सिंह चौहान एवं समरेश सिंह दोनों ही भाजपा व हिंदू संगठन के जाने-माने नेता हैं. हमेशा ही वे जनता के हित में आवाज बुलंद करते आये है. यही वजह है कि हिंदू राष्ट्र सेना युवा मोर्चा की ओर से दोनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. श्री चौहान व श्री सिंह ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उस पर वे हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे.















