नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के दिग्गजों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सीमा के मौजूदा हालात और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. बीती रात पाकिस्तान की ओर से हमारे कई सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों में ड्रोन अटैक करने की कोशिश हुई, जिसे हमारे सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया. भारत का ऑपरेशन सिंदूर भी जारी है. इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया है. भारत लगातार पाकिस्तान को सैन्य, कूटनीतिक और वैश्विक मंचों पर घेरने की रणनीति अपना रहा है. इस बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम सशस्त्र बलों के दिग्गजों के एक समूह से मुलाकात की, जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख के साथ-साथ रक्षा मंत्री और सीडीएस भी शामिल थे. इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की प्रगति, सीमा पर तनाव और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सैन्य तैयारियों, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और त्वरित जवाबी कार्रवाई पर जोर रहा.



