जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे , श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक डीन जे राजेश एचआर रविकांत, डीन अकादमिक दीपक कुमार शुक्ला, अकादमिक निर्देशक श्रीनाथ पब्लिक स्कूल श्री दिलीप कुमार महतो प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्या सह शिक्षिका अनिता महतो समस्त शिक्षक -शिक्षिकाऍ अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह प्रारंभ की गई. शिक्षिका स्वाति सिंह द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत की गई.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट एवं एकेडमिक वर्ष 2024 25 में विद्यालय की उपलब्धियां, चुनौतियां एवं आगामी वर्ष 2025-2026 की शैक्षणिक एवं शैक्षणिक सहगामी कार्य क्रमो की रिपोर्ट प्रस्तुत की. छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2024-2025 शैक्षणिक वर्ष में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र -छात्राओ को पुरस्कृत किया गया. प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों में प्रतीभा की कमी नहीं है. हम उनके प्रतीभा को निखारने का सब प्रयास करते हैं. विद्यालय में सभी अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध है.(नीचे भी पढ़े)

सभी विषयों के दक्ष ,निपुण एवं अनुभवी शिक्षक -शिक्षिकाओ द्वारा पठन -पाठन का कार्य किया जाता है. गुणवत्ता शिक्षा देने के लिए हम वचनबद्ध है. छात्रों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है. अंत में शिक्षिका अस्मिता महाराणा ने आगंतुक मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओ को अपना बहुमूल्य समय देकर समारोह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया.



