• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

pm-meets-cm-in-vc-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले-झारखंड में तीसरी लहर को लेकर अफरा-तफरी नहीं, 25 दिसंबर से अब तक 34 मौतें, जिसमें एक भी प्योर कोरोना के मरीज नहीं

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर उत्पन्न हुई चुनौतियों और उससे निपटने की तैयारियों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने कहा कि जिस तरह संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, उसमे हमें बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कोरोना से निपटने का सबसे सशक्त हथियार वैक्सीनेशन को बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के सहयोग से एक बार फिर हम कोविड-19 से जीतकर अवश्य निकलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ बेहतर प्रबंधन के जरिए कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर को काफी हद तक काबू में किया. उसी तरह तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल- कॉलेज, जिम, पार्क समेत वैसे सभी संस्थान और सार्वजनिक स्थल बंद कर दिए गए हैं, जहां से संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा है. भीड़-भाड़ नहीं लगे, इस दिशा में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. इसके अलावा कोविड-19 महामारी से बचाव का सबसे तरीका सतर्कता और सावधानी बरतना है. इस दिशा में लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ापन और भौगोलिक क्षेत्र जटिल होने के कारण झारखंड में कोविड-19 टीकाकरण में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. लेकिन, बेहतर रणनीति बनाकर जांच में तेजी लाने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने का कार्य तेज गति से चल रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 80% लोगों को पहला टीका लग चुका है, वही, दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 50 प्रतिशत है. इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के लगभग 22 प्रतिशत किशोरों ने टीके की पहली डोज़ ले ली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 150 मोबाइल टीकाकरण वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके माध्यम से सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीका लगाने का काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 30,000 लोग बूस्टर डोज ले चुके है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

कोरोना जांच का दायरा बढ़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. पहले जहां सामान्य रूप से पूरे राज्य में 30 से 35 हज़ार सैंपल की जांच होती थी, वही आज 80 हज़ार कोरोना जांच हो रही है. जांच के लिए कई जिलों में आरटीपीसीआर के साथ अत्याधुनिक कोबास मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित की सतत निगरानी के साथ बेहतर उपचार और मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. लेकिन, इससे निपटने के लिए सरकार ने जो कार्य योजना बनाई है, उस वजह से कहीं भी किसी तरह का अफरा तफरी और भय का माहौल नहीं है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर से अब तक कोविड-19 की वजह से राज्य भर में 34 मौतें हुई है. लेकिन इनमें से 24 वैसे लोग शामिल है जिनकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा थी. इसके अलावा अन्य मृतक भी किसी न किसी को गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. किसी भी व्यक्ति की मौत सिर्फ कोरोना की वजह से नहीं हुई है. मुख्यमंत्री ने इस बैठक में सरकार के द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए की गई तैयारियों को साझा किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के शुरुआती चरण में यहां के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 2500 बेड थे, जो आज बढ़कर 25000 हो गई है. इसके अलावा जिलों के के साथ प्रखंडों में भी पीएसए प्लांट लग चुके हैं , ताकि ऑक्सीजन की किल्लत मरीजों को नहीं हो. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल लगभग 31 हज़ार सक्रिय मामले हैं. वही, करीब 11 सौ संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें से मात्र 250 मरीजों को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है.
सार्वजनिक स्थलों पर मूवमेंट करने वालों पर निगरानी जरूरी
मुख्यमंत्री ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कुछ ऐसे लोग जो टीका की दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें लगता है कि वे अब संक्रमित नहीं होंगे. इस वजह से सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और सड़कों पर बिना एहतियात बरतें मूवमेंट करते रहते हैं. ऐसे लोगों में भी कुछ संक्रमित होते हैं, जो दूसरों को संक्रमित करने का काम कर रहे हैं. इन लोगों की पहचान कर इनके मूवमेंट पर रोक लगाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पहल करें, तभी संक्रमण को नियंत्रित करने में हम सक्षम होंगे. उन्होंने इस बात से भी अवगत कराया कि झारखंड में संक्रमण के ज्यादातर मामले राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से आ रहे हैं. यहां भी निगरानी के साथ जांच की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक रमेश घोलप मौजूद थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त
खबर

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

November 4, 2026
Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक
खबर

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

November 4, 2026
Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Next Post

jamshedpur-leader-kale-meets-governor-झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मिले भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, 8 मार्च को नमन के महिला दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का न्योता स्वीकारा, कोल्हान विश्वविद्यालय को दुरुस्त करने पर राज्यपाल से हुई गंभीर चर्चा

jamshedpur-clean-campaing-जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के स्वच्छता रैंकिंग का रिजल्ट जारी, जानें मानगो में कौन होटल, रेसीडेंसियल सोसाइटी, अस्पताल और सरकारी कार्यालय बना नंबर वन, जुगसलाई में किस सोसाइटी को मिला प्रथन स्थान

bengal-train-accident-बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त, 1200 यात्री ट्रेन पर सवार थे, 100 से ज्यादा लोग घायल, अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत, बढ़ सकती है मौतों का आंकड़ा, तस्वीरों में देखें हादसा, जानें क्या है हेल्पलाइन नंबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को जमशेदपुर के जुगसलाई में...

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान...

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) की ओर से बुधवार 4 नवंबर को आयोजित एक समारोह में कंपनी...

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर...

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया. कार्यक्रम...

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 35 वर्षीय...

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में बुधवार को छठे संस्करण के अंतरविद्यालयी कार्यक्रम इकोनोविस्टा 2के 26 का आयोजन किया गया....

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर धार्मिक उत्साह और...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News