
सरायकेला जिला के खरसांवा थानान्तर्गत रेंगोगोरा गांव में रेलकर्मी परेश महतो का शव उनके ही खेत से बरामद हुआ. वह कल शाम खेत गये थे, लेकिन रात को नहीं लौटे. आज सुबह लोगों ने उनका शव खेत में देखा. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के मुताबिक खेत में गिरने के कारण उनकी मौत हुई है, जबकि पुलिस सभी विंदुओं पर जांच में जुटी है.






