राजनीतिjmm-central-committee-झामुमो की केंद्रीय समिति से झारखंड अलग राज्य के बड़े आंदोलनकारी आस्तिक...
spot_img

jmm-central-committee-झामुमो की केंद्रीय समिति से झारखंड अलग राज्य के बड़े आंदोलनकारी आस्तिक महतो का नाम काटने के बाद झामुमो में ही अंदरुनी राजनीति तेज, दुलाल, बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो मिता समेत कई बड़े नाम तक कटे, चंपई सोरेन केंद्रबिंदू में

राशिफल

आस्तिक महतो पीला शर्ट में जबकि बगल में दुलाल भुइयां की तस्वीर.

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 12वें केंद्रीय महाधिवेशन पिछले दिनों संपन्न के बाद रविवार को मोर्चा की केंद्रीय कमेटी की घोषणा कर दी गयी है. इसमें विभिन्न जिलों से सदस्यों को शामिल किया गया है. साथ ही झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल व ओड़िशा से भी सदस्यों को शामिल किया गया है. लेकिन कई ऐसे नाम को केंद्रीय समिति से हटा दिया गया है, जो झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी रहे है. कोल्हान के सबसे बड़े झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी आस्तिक महतो का नाम हटा दिया जाना जरूर चर्चा का विषय बना हुआ है. आस्तिक महतो ऐसे शख्स रहे है, जो जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में अलग राज्य को लेकर फंडिंग तक की है, लेकिन उनका नाम हटा दिया गया है. इसके अलावा जमशेदपुर में पुराने झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन, झारखंड के पूर्व मंत्री और कद्दावर झामुमो नेता दुलाल भुइयां का नाम भी इस लिस्ट से हटा दिया गया है. केंद्रीय समिति में उनको भी जगह नहीं दी गयी है. वैसे इस लिस्ट में प्रमोद लाल, सुनील महतो मिता जैसे नाम भी नहीं देखकर लोग चौंक गये. वैसे आस्तिक महतो पहले आजसू में चले गये थे और वहां से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है जबकि दुलाल भुइयां भी कई पार्टियों को बदलने के बाद वापस झामुमो आये है, जिसकी सजा के तौर पर भी इसको देखा जा रहा है. वैसे यह देखा गया है कि मंत्री चंपई सोरेन का लिस्ट में ज्यादा नाम जोड़ा गया है, जिस कारण यह संभावना जतायी जा रही है कि आस्तिक महतो और दुलाल भुइयां का नाम कटने के पीछे चंपई सोरेन का ही हाथ हो, लेकिन इसको पार्टी के प्रवक्ता सिरे से नकार रहे है और कहा गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की सहमति से ही सूची तैयारी की गयी है. वैसे अभी केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम और आमंत्रित सदस्यों के नाम आना बाकि है, जिस कारण इसमें कुछ जोड़ दिया जाये, यह भी संभव लग रहा है. (नीचे देखे जिलावार सदस्यों की सूची)

नीचे देखे जिलावार सदस्यों की सूची
दुमका :
शिबू सोरेन, हेमन्त सोरेन, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, विजय कुमार सिंह, सीता सोरेन, शिव कुमार बास्की, अशोक कुमार, आलोक सोरेन, जोसेफ हेम्ब्रम, सुनिता मरांडी, निशीत बरण गोलदार, मो. अब्दूल सलाम अंसारी, सविता टुडू.
रांची : विनोद कुमार पाण्डेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, नन्द किशोर मेहता, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज कुमार पाण्डेय, अमीत कुमार महतो, महुआ माजी, सुशीला एक्का, समनुर मंसुरी, मधु मंसुरी, पवन जेडिया, चिन्तामणि सांगा, सुनील श्रीवास्तव, विकास सिंह मुण्डा.
देवघर : हफिजुल हसन, शशांक शेखर भोक्ता, नरसिंह मुर्मू, दिनेश्वर किस्कू, प्रहलाद दास, सुरेश साह, अजय नारायण मिश्रा, श्री सिंह
पलामू : संजीव कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, गोपाल कुमार सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, चन्दन कुमार सिन्हा
गढ़वा : मिथिलेश कुमार ठाकुर, शम्भू चन्द्रवंशी, अनीता दत्त, कंचन कुमार साहु, अयूब मंसूरी, सूर्यदेव मेहता, शरीफ अंसारी, शम्भू राम, मुंगा सिंह खरवार, जेपी मिंज, राजकिशोर यादव, दुखन चौधरी, अजय उपाध्याय
सरायकेला-खरसावां : चम्पाई सोरेन, दशरथ गगराई, बाबुलाल सोरेन, गणेश चौधरी, रंजीत प्रधान, पितोवस प्रधान,रामदास दुडू, चारू चांद किस्क, कृष्णा बास्के, गोपाल महतो, सुधीर महतो, गुरूचरण किस्कू, पप्पू वर्मा, काबलु महतो
धनबाद : मथुरा प्रसाद महतो, अमितेश सहाय, कंसारी मंडल, सुकलाल मरांडी, निलम मिश्रा, धर्निधर मंडल, नकुल महतो, अलाउद्दीन अंसारी, अशोक मंडल
जामताड़ा : रविन्द्रनाथ महतो, अशोक मंडल, रविन्द्रनाथ दुबे, प्रो कैलाश प्रसाद साव, वकील सोरेन, मो. सफ्फार अंसारी, मो. सलीम जहाँगीर, मो. जमरूद्दीन
खुंटी : स्नेहलता कन्डुलना, उशा धान, मगन मंजीत तिडू, भोलानाथ लाल, मकसुद अंसारी, सुदीप गुड़िया, सुशील पाहन, डॉ० हेमन्त तोपगे
पाकुड़ : प्रो स्टीफन मरांडी, दिनेश विलियम मरांडी, एजाजुल इस्लाम, समद अली, देवीलाल हांसदा, पिंकू शेख, मिथिलेश घोश, हरिवंश चौबे, दिपू मुर्मू, अमीत भगत, महबुल शेख, निशा सबनम हांसदा, सुनील टुडू
रामगढ़ : फागु बेसरा, संजीव कुमार बेदिया, भुनेश्वर प्रसाद उर्फ भुन्नु महतो, राजकुमार महतो, मधु साव, सोना राम मांझी, बरंतु करमाली, गीता विश्वास
लातेहार : बैद्यनाथ राम, अरुण दुबे, दीपु सिन्हा, विलासी टोपनो, मो. इश्त्याक खाँ (पप्पन), नागदेव उरांव, मो. मुस्तकीम, सुदामा प्रसाद
पश्चिम सिंहभूम : दीपक बिरुवा, निरल पुरती, जोबा मांझी, बहादुर उरांव, भुवनेश्वर महतो, दीपक कुमार प्रधान, रंजीत यादव, राहुल आदित्य, अभिशेक सिकू, दिनेश चन्द्र महतो, इकबाल अहमद, मोनिका बोयपाई
साहेबगंज : विजय हांसदा, पकज मिश्रा, राजाराम मरांडी, संजीव शामू हेम्ब्रम, सुरेन्द्र यादव, फणिभूशण साह,जकिर शेख, मुजिबुर रहमान अंसारी, तमरूद्दीन शेख, संजय गोस्वामी, स्टीफन मुर्मू, प्रो नजरूल इस्लाम.
गुमला : सुषमा कुजूर, रंजीत सिंह, बीबी मिश्रा, अमर टोप्पो, जिग्गा सुसरण होरो, चमरा लिण्डा
हजारीबाग : डॉ कमल नयन सिंह, राम प्रकाश भाई पटेल, टेकोचंद महतो, दिलीप वर्मा, मो इजहार, सोनाराम मांझी, रफीक अंसारी, राजेश टुडू, रामकिशोर मुर्मू,
सिमडेगा : बसंत कुमार लौंगा, राकेश लकड़ा, सेतेंग तोपनो, फिरोज अली, नारायण मांझी, बिरजो कन्डूलना, मो. शहीद
गिरिडीह : डॉ सरफराज अहमद, सुदिव्य कुमार सोनु, निजामुद्दीन अंसारी, हीरालाल महतो, बरकत अली, सहनवाज अंसारी, बबली मरांडी, गीता हाजरा, सुमित कुमार, कौलेश्वर सोरेन, अजीत कुमार पप्पू, नुनुराम किस्कू, डेगलाल महतो, दिलीप मंडल
बोकारो : रूपी सोरेन, जगरनाथ महतो, संतोष रजवार, योगेन्द्र प्रसाद महतो, बबीता देवी सोरेन, राधानाथ, बीके चौधरी, मन्टू यादव, मो हसन इमाम
पूर्वी सिंहभूम : रामदास सोरेन, समीर माहन्ती, संजीव सरदार, मंगल कालिन्दी, मोहन कर्मकार, राजु गिरी, मो. हिदायतुल्लाह खान, सुमन महतो, डॉ रोडेया सोरेन, मनोज यादव, शंकर चन्द्र हेम्ब्रम, हीरामनी मुर्मू, पवन कुमार सिंह, आदित्य प्रधान, ललित माण्डी, सविता महतो
कोडरमा : गंगा प्रसाद यादव, गोपाल यादव, संजय पाण्डेय, बैद्यनाथ मेहता
चतरा : बबलू केसरी, वन्दना देवी, सरोज देवी, पूरण राम
लोहरदगा : उदय भगत, समीद अंसारी, विनोद यादव, सरीता किंडो
ओड़िशा : आंजनी सोरेन मार्डी, प्रहलाद पुरती, दुबराज नाग, अमित शर्मा, लेथा सेक, प्रभुदान मार्डी
बिहार : पटवारी हांसदा, ओंकारनाथ बरनवाल, सुकल मुर्मू, अशोक साह, अंजेला हांसदा
पश्चिम बंगाल : परेश मरांडी, बिटु मुर्मू.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading