
पोटका : कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा ग्राम में चापाकल की मरम्मत संजीव सेना एवं झामुमो के दशरथ भकत के द्वारा करायी गयी. इस प्रकार बबलू भकत, श्रीकांत गोप, बिनय कृष्णा दास, रवि कांत गोप की इस कार्य में सराहनीय भूमिका रही. उल्लेखनीय है कि रवि कांत गोप के घर के सामने एक साल से चापाकल बंद पड़ा था. दशरथ भकत को सूचना मिलते ही पीएचडी विभाग से संपर्क करके चापाकलों की मरम्मत करवायी गयी और पानी की समस्या दूर की गयी.















