
जमशेदपुर : रांची रेल मंडल के एडीआरएम एमएम पंडित ने आज मुरी-चांडिल रेलखंड के तिरुलडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. वे दिन के करीब ढाई बजे विशेष ट्रेन से तिरुलडीह स्टेशन पहुंचे. इस दौरान रांची मंडल के कई अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे. उन्होंने अधिकारियो के साथ प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. वैसे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई देखकर वे काफी खुश दिखे. ओर स्टेशन मास्टर नारायण देवगन की काफी तारीफ की. साथ ही उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधा, संरक्षा आदि से जुड़े पहलुओं को बारीकी से देखा.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने एडीआरएम से एक छोर से दूसरे छोर प्लेटफार्म पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाये जाने का मांग किया. वही इस दौरान एडीआरएम ने जल्द ही फुटओवर ब्रिज का काम शुरू होने की बाते कही. इस दौरान उन्होंने स्टेशन रिकॉर्ड पंजी भी देखा. वैसे सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सुधार की जरूरत है. इसको देखते हुए एडीआरएम ने ताबड़तोड़ दौरा किया.







