
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के गोहालडीह गांव के बनकांटी सबर टोला में बीती रात हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया. हाथियों ने अचिंतो सबर के घर की दीवार को तोड़ दिया. परिवार के सदस्य किसी तरह हाथी से बचकर घर से निकले. हाथी द्वारा घर तोड़ने की सूचना पाकर मंगलवार को विधायक समीर महंती गांव पहुंचे और क्षति का आकलन किया. उन्होंने परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया और डीएफओ से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को मुवाजा देने की बात कही. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर परिवार को जल्द से जल्द पीएम आवास देने बात कही. मौके पर चंडी नायेक, देबू चौधुरी, मानसिंह सोरेन, अमित चौधरी, मिथुन कर, अमीर पोलाई, प्रदीप प्रधान, दुर्योधन पाल, किरण पाल समेत अन्य उपस्थित थे.

जिप सदस्य ने की मदद
दूसरी ओर हाथियों द्वारा अचिंतो सबर का घर तोड़ दिये जाने की सूचना पाकर जिला पार्षद शिवचरण हांसदा वहां पहुंचे और परिवार को तिरपाल और आर्थिक मदद की. साथ ही वन विभाग से बात कर उचित मुआवजा देने को कहा. वन विभाग के पदाधिकारी से ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने की सामग्रियों का वितरण करने की भी मांग की.















