
सरायकेला : गुरुवार शाम सरायकेला- खरसवां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत मेन रोड पर भारत पेट्रोल पंप के समीप घर जा रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी. जिससे कांड्रा निवासी दीपिका सिंह (45 ) गम्भीर रूप से घायल हो गई. तत्काल ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस एवं पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले ही आनन- फानन में राहगीरों एवं ग्रामीणों द्वारा घायल महिला को ऑटो से जमशेदपुर टीएमएच अस्पताल ले जाया गया. जहां महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई. इधर पुलिस ने मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गयी, जबकि चालक फरार है.
जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी करीब 60 वर्षीया उज्ज्वला गोराई की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना गुरुवार देर शाम की बताई जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतका के दो बेटे हैं जिसका दो जगहों पर घर है.गिरूवाक्सज देर शाम हाथकुंदा से पैदल पोखरिया आने के क्रम में किसी अज्ञात बाक चालक ने जोरदार टक्कर मार देने से लहूलुहान होकर बीच रास्ते पर गिर गई. सुनसान जगह होने के कारण बाइक चालक ने पकड़े जाने के डर से घायल महिला को बगल में बनी नाली में घुसा कर भाग गया. रास्ते से गुजरने वाले लोगों को जब घायल महिला के तड़पने की आवाज सुनाई दी तो पंसस प्रतिनिधि प्रवीर दास को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही प्रवीर दास घटनास्थल पहुंचकर लोगों से पहचान करवाने का प्रयास कर रहे थे कि मृतका का छोटा बेटा बासुदेव गोराई अपनी मां को खोजते हुए पहुंचा और पहचान करने के बाद थाना प्रभारी शंकर लकड़ा को सूचित किया गया. रात होने के कारण पुलिस ने चौकीदार हनीफ अंसारी को घटनास्थल पर भेज दिया। उसके बाद महिला का शव को घर में ले जाकर रख दिया गया है।





