धर्मJamshedpur : कीताडीह में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्री राम जन्म...
spot_img

Jamshedpur : कीताडीह में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्री राम जन्म व श्री कृष्ण जन्म पर वात्सल्य रस में डूबे श्रोता

राशिफल

जमशेदपुर : श्रीश्री शिव मंदिर कीताडीह में हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान का आज चौथा दिन था। चौथे दिन बनारस से आये व्यास पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने मत्स्य अवतार की कथा, अंबरीष की कथा, राजा सगर की कथा, रघुवंश की कथा, भगवान राम का जन्म, भगवान श्री कृष्ण का जन्म आदि पर विस्तार पूर्वक कथा सुनाई। आज भागवत कथा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। (नीचे भी पढ़ें)

भागवत में बनारस के पंडित श्यामसुंदर शास्त्री के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, संदीप शर्मा बॉबी, अशोक मिश्रा, शशि यादव, वीरेंद्र यादव, सुशील सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विशाल तिवारी, महावीर शर्मा, रमेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह, शिवा गुप्ता, धर्मपाल शर्मा, संतोष प्रसाद, सुरेश यादव, पंकज प्रसाद, बाबूलाल प्रजापति, बबलू यादव एवं भारी संख्या में कीताडीहवासी उपस्थित थे. संध्या 3:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक सैकड़ों लोगों ने कथा सुनी। कथा में आज मुख्य यजमान दिनेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल थे। कल की कथा में भगवान श्री कृष्ण का रुकमणी से विवाह की कथा होगी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading