धर्मJamshedpur : साकची : महिलाओं ने लगायी राणीसती दादी को मेंहदी, 27...
spot_img

Jamshedpur : साकची : महिलाओं ने लगायी राणीसती दादी को मेंहदी, 27 अगस्त को मनाया जाएगा भादो महोत्सव

राशिफल

जमशेदपुर : साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी, राणीसती दादी एवं अंजनी माता मंदिर में झुंझुनू वाली राणी सती दादी का भादो महोत्सव मनाया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण झुंझुनू वाली राणीसती दादी की विशेष पूजा समेत आलौकिक श्रृरंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग तथा महामंगल पाठ रहेगा। भादो महोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम को सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट से जुड़े परिवार की महिलाओं द्वारा राणीसती दादी के हाथ और पांव में मेंहदी लगायी गयी। इस अवसर पर स्थानीय भजन गायकों ने मेहदी मंडवा ले म्हारी दादी थारा टाबर लाया रे …., दादी के हाथा में रचावा मेहंदी राचीनी…., धोए-आंगणा में आवो म्हारी दादीजी…, म्हारी दादी के दरबार मची रे होली….., जैसे भजनों का महिलाओं ने खूब आनन्द उठाया। (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार की शाम आयोजित मेंहदी कार्यक्रम में मंजू चंदुका, रेखा अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, पुष्पा संघी, सावित्री अग्रवाल सीमा शैतानी, अंजू चेतानी, किरण देबुका, उमा चेतानी, सुशीला अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, रजनी चौधरी, उषा चौधरी, मीनू अग्रवाल, संतोष कांवटिया आदि महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
भादो आमावस्या की विशेष पूजा और मंगलपाठ शनिवार को : सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह 8 बजे से झुंझुनूं वाली राणी सती दादी की विशेष पूजा होगी साथ ही श्रृंगार दर्शन एवं अखण्ड ज्योति की व्यवस्था भी भक्तों के लिए की गई है। इसी दिन दोपहर दो बजे से महामंगल पाठ का आयोजन होगा। मंगल पाठ का वाचन स्थानीय पाठ वाचिका पूजा झा द्वारा किया जाएगा। इस बात की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने दी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading