
सरायकेला : जिला के आदित्यपुर दिंदली बस्ती स्थित श्रीनाथ कॉलेज में कोरेटाइन सेंटर बनाए जाने की सूचना के बाद बस्ती निवासी नाराज चल रहे हैं. बस्ती वासियों ने एक बैठक कर कॉलेज में कोरेटाइन सेंटर बनाए जाने के जिला प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए नगर निगम से पुनर्विचार करने की मांग की है. इनका कहना है कि घनी आबादी के क्षेत्र में इस तरह का सेंटर बनाए जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. मौके पर मौजूद पार्षद नथुनी सिंह एवं कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि वे क्वॉरेंटाइन सेंटर का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ऐसे सेंटरों को रिहायसी क्षेत्र से अलग हटकर बनाया जाए ताकि संक्रमण का खतरा आम लोगों पर ना हो. इन्होंने बताया कि श्रीनाथ बीएड कॉलेज घनी आबादी के बीचो बीच बसा है, ऐसे में यहां कोरेटाइन सेंटर नहीं होना चाहिए.















