
रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर सरकार ने आइपीएस स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. कुल 35 अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे, जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पियूष पांडेय, जमशेदपुर के रेल एसपी का तबादला कर दिया गया है. कोल्हान के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी को हटाकर उनके स्थान पर कोल्हान का नया डीआइजी राजीव रंजन सिंह को पदस्थापित कर दिया गया है. राजीव रंजन सिंह जमशेदपुर में सिटी डीएसपी और सिटी एसपी के भी पद पर कार्यरत रहे है. इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी का भी तबादला कर दिया गया है.

इसके तहत जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे को साहेबगंनज जैप 9 का समादेष्टा बनाया गया है जबकि उनके स्थान पर कोडरमा में एसपी रहे एम तमिल वणन को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है. वे सरायकेला-खरसावां में भी पहले रह चुके है. तबादला सूची के मुताबिक, रांची के विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश झा को रांची का डीआइजी बनाया गया है. रांची के डीआइजी अमोल होमकर को हजारीबाग का डीआइजी बनाया गया है. राजकुमार लकड़ा को झारखंड अग्निशमन सेवाएं का डीआइजी बनाया गया है, जो अब तक दुमका के डीआइजी होते थे. कोल्हान के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी को झारखंड जगुआर रांची का डीआइजी बनाया गया है. पंकज कंबोज को हजारीबाग एसीबी के डीआइजी के पद से हटाकर रांची का एसीबी डीआइजी बनाया गया है. एटीएस की एसपी एनेप्पु विजया लक्ष्मी को पदोन्नति देते हुए उनको डीआइजी कार्मिक रांची बनाया गया है. देवघर के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया गया है और उनको प्रोमोशन देते हुए डीआइजी दुमका बनाया गया है. पाकुड़ में एसपी रहे राजीव रंजन सिंह को कोल्हान का डीआइजी बनाया गया है. उनको भी एसपी से प्रोमोशन दे दिया गया है. इसके अलावा रांची एसटीएफ के एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को रांची रेल का डीआइजी बनाया गया है. रांची सीएम सुरक्षा के एसपी सुदर्शन प्रसाद मंडल को प्रोमोशन देते हुए डीआइजी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा बनाया गया है. जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे को साहेबगंज का एसपी बनाया गया है. इसके अलावख़ रांची सीआइडी के एसपी सुनील भास्कर को एससीआरबी रांची के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. हजारीबाग के एसपी पटेल मयूर कनैयालाल को पलामू जैप 8 का कमांडेंट बनाया गया है. कोडरमा के एसपी एम तमिल वणन को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है. दुमका के एसपी वाइएस रमेश को हटाकर गोड्डा का एसपी बनाया गया है. हइसके अलावा कार्तिक एसप को सरायकेला-खरसावां के एसपी के पद से हटाकर हजारीबाग का एसपी बनाया गया है. गढ़वा के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को रांची का विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा रांची के पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मोहम्मद अर्शी को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है. प्रियदर्शी आलोक को लोहरदगा के एसपी के पद से हटाकर जैप 3 का समादेष्टा बनाया गया है. इसके अलावा धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल को पदमा के जेएपीटीसी का एसपी बनाया गया है. इसी तरह अखिलेश बी वारियर को चतरा का एसपी के पद से हटाकर धनबाद का एसपी बनाया गया है. रांची के सीआइडी एसपी अंजनी कुमार झा को रांची के आइटीएस का एसपी बनाया गया है. फायर ब्रिगेड और होम के समादेष्टा अंबर लकड़ा को दुमका का एसपी बनाया गया है. झारखंड के संचार व तकनीकी सेवाएं के एसपी हरिलाल चौहान को अग्निशमन सेवा का समादेष्टा बनाया गया है. प्रियंका मीणा को रांची आइटीएस से हटाकर लोहरदगा एसपी बनाया गया है. इसी तरह साहेबगंज के एसपी अमन कुमार को मुसाबबनी सीटीसी एसपी बनाया गया है. पदमा के जेएपीटीसी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को साहेबगंज का एसपी बनाया गया है. इसी तरह मणिलाल मंडल को रांची एसीबी के एसपी के पद से हटाकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है. आनंद प्रकाश को रांची विशेष शाखा का एसपी के पद से हटाकर रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया है. रेल एसपी जमशेदपुर एहतेशाम वकारिब को कोडरमा का एसपी बनाया गया है. खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव को अगले आदेश तक के लिए गढ़वा का एसपी बनाया गया है. वे रांची एससीआरबी के एसपी के तौर पर काम कर रहे थे. जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पीयुष पांडेय को देवघर का एसपी बनाया गया है. रांची सिटी एसपी सौरभ को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है जबकि रांची के ग्रामीण एसपी रिषभ कुमार झा को चतरा का एसपी बनाया गया है.















