सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थानांतर्गत पोड़ाडीह गीताकुटी निवासी राजू लोहार की पत्थर से कूचकर हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों के नाम मनु मुंडा उर्फ हाथी, शुरुमनी मुंडा और सनिका पाहन बताये जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर, मिट्टी और घटना के वक्त पहने कपड़े बरामद कर लिये हैं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि शुरुमनी मुंडा विवाहित थी, पति के मरने के बाद किसी अन्य के साथ रिलेशनशिप में थी. उसे भी छोड़ सनिका पाहन के साथ कुछ दिनों से रह रही थी. मृतक राजू लोहार सुरमनी से प्यार कर बैठा जो सनिका को नागवार गुजरा और अपनी प्रेमिका यानी सुरमनी एवं एक अन्य सहयोगी मनु मुंडा उर्फ हाथी के साथ मिलकर राजू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजनानुसार विगत 8 मई को राजू की पत्थर से कूचकर हत्या कर डाली. उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने तीनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.














