
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के डिमना चौक से आगे एनएच 33 के किनारे मुखियाडांगा में एमजीएम थाना नये सिरे से बनाया गया है. इस नये एमजीएम थाना का उदघाटन जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया. इस मौके पर डीएसपी सुमित सिंह और एमजीएम थाना प्रभारी राजू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. (नीते भी पढ़ें)

एमजीएम का नया थाना भवन करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज में यह थाना बनाया गया था. करीब दो कमरा में ही पुराना थाना चलता था. बुधवार को एक सादे समारोह में इसका उदघाटन कर दिया गया. थाना भवन से ही थाना का कामकाज शुरू हो जायेगा. सारे दस्तावेज, मालखाना को शिफ्ट सही तरीके से कराया जायेगा. (नीच भी पढ़ें)
नया थाना में ही सारा कामकाज होगा. पुराना थाना भवन में अभी जब तक सारा चीज शिफ्ट नहीं हो जाती है, तब तक शिफ्टिंग होगी. नये भवन को स्मार्ट बनाया गया है, जिसमें चाहरदिवारी, गाड़ी पार्किंग, रेन वाटर हारवेस्टिंग, सीसीटीवी, फर्निचल, बड़ा हॉल और वर्क स्टेशन, रेस्ट रुम, शौचालय, पुरुष और महिला हाजत, बाल मत्र के लिए अलग कमरा और पुलिसवालों के रहने के लिए बैरक भी बनाया गया है.














