सरायकेला: सरायकेला खरसावां के सरायकेला थाना अंतर्गत भोलाडीह के समीप आगे जा रही ट्रक को पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नंदकिशोर पंडा केबिन में फंस गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और उपचार के लिए जमशेदपुर भिजवाया. घटना बुधवार की देर रात करीब 12 बजे की है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बारे मे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से पंजीकृत एक ट्रक कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान भोलाडीह के समीप पीछे से आ रहे ओडी09के3125 संख्या की ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक पर लोहे का छड़ लदा हुआ था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया.



