जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों का बोनस समझौता बुधवार को हुआ. टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स मैनेजमेंट ने वार्षिक बोनस 2025-26 का सौहार्दपूर्ण समझौता किया. इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एच आर अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और श्रीमती पायो ने हस्ताक्षर किये. इसमे कर्मचारियों को अधिकतम 73629 रुपये और न्यूनतम 58839 रुपये प्राप्त होंगे. बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में 16 सितंबर तक पहुंच जाएगी. यह राशि 95 लोगों के बीच वितरित की जाएगी.















