सरायकेला : जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली टाटा- कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर सोमवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई. जहां अनियंत्रित ऑटो चालक ने सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में ठोकर मार दी. जिसमें सवार लगभग चार लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ऑटो बालीगुमा की ओर जा रही थी. हालांकि घटना की सूचना मिलने के घंटों बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को टीएमएच भेजा गया है. वहीं ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना इस मार्ग की नहीं है. इससे पहले भी सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से सड़क हादसे होते रहे हैं.






