
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बॉस्को नगर में 23 वर्षीय आशा होनहागा नाम की विवाहिता ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है. घटना जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने आत्महत्या किया है. वहीं मृतक के पति का कहना है कि ड्यूटी से आने के बाद जब उसने पत्नी से जानकारी लेना चाहा कि वह किससे फोन पर बात कर रही थी, इससे नाराज होकर पत्नी ने कलह शुरू कर दिया. पति के अनुसार वह अपनी मृत पत्नी की एक महिला साथी के घर समझाने- बुझाने के लिए बुलाने गया और आने के बाद उसे घर का दरवाजा बंद मिला. काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा जहां उसकी पत्नी फंदे से लटककर मृत पड़ी थी. फ़िलहाल घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे घटना की पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जाता है कि महिला 2 महीने की गर्भवती थी.






