सरायकेला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 18 जुलाई को सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी. इसके लिए श्री राजकमल को आमंत्रण भी मिल चुका है. यह सम्मान भू अभिलेखों के बेहतर ढंग से डिजिटाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन करने के लिए उन्हें प्रदान किया जायेगा. उपायुक्त अरवा राजकमल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि भू अभिलेखों के बेहतर ढंग से डिजिटाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन करने पर झारखंड के कुल नौ जिलों के उपायुक्तों को सम्मानित किया जाना है, जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला भी शामिल है. इस संबंध में शुक्रवार को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई.



