• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 20, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela : होली व शब-ए-बारात को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा-कोई भी ऐसा कार्यक्रम न करें जिसमें भीड़ एकत्रित हो, कोरोना को रोकने में करें सहयोग, जिला से लेकर प्रखंड व अंचल स्तर पर प्रतिनियुक्त किये दंडाधिकारी, और बैठक में क्या रहा महत्वपूर्ण-पढ़ें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था संधारित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समहरणालय स्थित सभागार में हुई. बैठक में उपायुक्त ने आगामी होली, शब-ए-बारात की अग्रिम शुभकामनाएं दी. साथ ही उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, शारीरिक दूरी तथा हाथ धुलाई की आदत को अपनाने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर जिलेवासियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई. उन्होंने जिलावासियों से कोविड 19 संक्रमण से बचाव के तीन मूलमंत्र यथा मास्क, शारीरिक दूरी तथा निरंतर हाथ धुलाई की आदत को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा त्योहार के उपलक्ष में कोई भी ऐसा कार्यक्रम न करें, जिसमें भीड़ एकत्रित होने की संभावना हो. साथ ही उन्होंने कहा कि करोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए घर पर ही त्योहार मनाएं. उपायुक्त ने कहा कि जिला, अनुमंडल व प्रखंड तथा अंचल स्तर पर कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की कर दी गई है. साथ ही उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन से हरसंभव सहयोग दिए जाने का भी आश्वासन दिया. उन्होने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी जिन प्रखंड /थाना में शांति समिति की बैठक नहीं हुई है वहां शांति समिति की बैठक अविलंब करेने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी से आपस में समन्वय स्थापित कर होली के समय सभी सांप्रदायिक एवं संवेदनशील स्थानों पर छेड़खानी या अफवाह जैसे घटनाओं पर निगरानी रखने की नसीहत दी. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेने, 29 मार्च को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रखने, किसी भी जगह इसका उलंघन होता है तो धारा 188 के तहत मामला दर्ज करते हुए साउंड सिस्टम को जप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश उन्होंने दिया. 29 मार्च को होली के अवसर पर जिले के सभी शराब दुकानों को बंद रखने, इससे पूर्व पुलिस प्रशासन एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब के अड्डों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने, होली एवं शब-ए-बारात पर्व को देखते हुए 28 मार्च को 04 बजे से 06 बजे तक तथा 29 मार्च को 1 बजे से 03 बजे तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पेयजल, स्वच्छता प्रमण्डल एवं नगर निकाय कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया. उन्होने सभी थाना प्रभारी को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, शराब पीकर वाहन चलाने एवं बिना मास्क के वाहन चलको पर नियमानुसार करवाई करने, ट्रैफिक पुलिस को ड्रंक एंड ड्राइव एवं मास्क जांच अभियान चलाकर करवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक एम आर्शी ने होली एवं शब-ए- बरात पर्व पर सभी जिलेवासियों को शुभकामनायें दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने पर्व के अवसर पर कोरोना गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए घर पर ही पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलने पर उसकी त्वरित सूचना जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ साझा करें. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया- विधि व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है. जहां होलिका दहन, एवं त्योहार सम्बंधित कार्यक्रम की जाएगी वहां पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग कर निगरानी रखी जाएगी. वहीं 28 मार्च की शाम से ही त्योहार को लेकर किए जा रहे कर्यक्रम का निरीक्षण प्रारंभ किए जाने की बात उन्होंने कही. जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक व विद्वेषपूर्ण खबर पोस्ट करने वालों पर विशेष नजर रखा जाएगा. साथ ही उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सोशल मीडिया ग्रुप, व्हाट्स एप्प, फेसबुक तथा अन्य माध्यमों पर आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह, भ्रामक पोस्ट तथा फेक न्यूज का अपने स्तर से पुष्टि करने के उपरांत इसकी त्वरित सूचना जिला प्रशासन तथा थाना प्रभारी को देने का निर्देश दिया. बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, चांडिल, समान्य शाखा उपसमहर्ता प्रियंका सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विधुत विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur rajsthan sevasadan gb meeting : राजस्थान सेवासदन की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष ने विगत साल के विकास कार्यों का दिया ब्योरा, सेवासदन को आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करना बताया लक्ष्य
खबर

Jamshedpur rajsthan sevasadan gb meeting : राजस्थान सेवासदन की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष ने विगत साल के विकास कार्यों का दिया ब्योरा, सेवासदन को आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करना बताया लक्ष्य

September 20, 2026
Jamshedpur central durgapuja committee demands : सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने जमशेदपुर के विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, गंदगी का अम्बार देख प्रशासन से की पूजा से पूर्व सफाई की मांग
खबर

Jamshedpur central durgapuja committee demands : सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने जमशेदपुर के विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, गंदगी का अम्बार देख प्रशासन से की पूजा से पूर्व सफाई की मांग

September 20, 2026
jamshedpur cas agm- सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा
खबर

jamshedpur cas agm- सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा

September 20, 2026
Next Post

Saraikela : डीसी ने की जिला स्तरीय अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधी बैठक, दो मामलों पर हुई चर्चा, अधिनियम के तहत 25 हजार की राशि स्वीकृत करने का निर्णय

Adityapur : मीरूडीह के पास रेलवे ट्रैक पर मिला भाटिया बस्ती निवासी युवक का शव

Adityapur : मीरूडीह के पास रेलवे ट्रैक पर मिला भाटिया बस्ती निवासी युवक का शव

jamshedpur-traffic-सीतारामडेरा बस स्टैंड पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह, सड़क किनारे खड़ी बस का काटा चालान-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News