खरसावां : खरसावां के रिडींग के कुंडियासाई टोला में डायरिया फैल गयी है. डायरिया की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि नौ लोग पीडित है. मंगलवार देर शाम डायरिया से पीड़ित लाल सिंह सिजुई के दस वर्षीय पुत्र अमर सिंह सिजुई की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार को अमर सिंह सिजुई को भी लगातार उल्टी- दस्त होने के बाद कुचाई के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. यहां प्राथमिक ईलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर करने के दौरान अमर सिंह सिजुई ने दम तोड़ दिया. कुंडियासाई टोला गांव में डायरिया से करीब एक दर्ज से अधिक लोग आक्रांत है. खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बुधवार को कुडियासाई पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. बीडीओ प्रधान माझी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विरांगना सिंकू आदि ने कुंडियासाई पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. डॉ विरांगना सिंकू ने बताया ग्रामीणों में आवश्यक दवा भी दी गयी है. साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक डॉक्टरी सलाह दिया गया है.




