आदित्यपुर : आदित्यपुर थानांतर्गत आशियाना चौक पर सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे अपहरण एवं हवाई फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ नकाबपोश एक वाहन से पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 6 से 7 की संख्या में आए लोगों ने कोलाबिरा निवासी अमित नामक युवक को कार संख्या jh05ce5447 से बाहर निकालकर जबरन अपहरण कर लिया. युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया और एक हवाई फायरिंग भी की गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटनास्थल पर कोलाबिरा क्षेत्र का एक व्यक्ति मौजूद था, जो अपना नाम अफसर अली बता रहा है. घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है कि गोली चली है या नहीं तथा अपहरण हुआ है या नहीं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.




