सरायकेला : सरायकेला फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज राजकमल मिश्रा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिमडेगा के रूप में स्थानांतरण हुआ है. इस अवसर पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन द्वारा एक सादे समारोह का आयोजन कर श्री मिश्रा को विदाई दी गई. समारोह में श्री मिश्रा ने कहा कि स्थानांतरण के साथ ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष सरायकेला परिवार न्यायालय में रहे, लेकिन इसका अनुभव सदा यादगार रहेगा. उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष में करीबन 60 मामलों को सुलझाया. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाना अत्यंत ही दायित्वपूर्ण कार्य है. क्योंकि उनके पीछे उनके बच्चे और अभिभावकों का भी भविष्य जुड़ा रहता है. यहां के अधिवक्ताओं ने काफी सहयोग किया. उन्होंने सरायकेला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के साथ बिताए कार्यकाल को बड़ी उपलब्धि बताया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर एडीजे वन अमित शेखर, एडीजे टू कानन पट्टेदार, सीजेएम मंजू कुमारी, एसडीजेएम कवितांजलि, एसडीजेएम सुशील कुमार पिंगुआ, पीपी अजय राय, एपीपी प्रवीण सिंह, बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नायकी हेंब्रम, सह कोषाध्यक्ष दुर्गाचरण जोंको, पुष्पा दास, जेएन पंडा, सुबोध चंद्र हाजरा, लोकनाथ केसरी, रजत पटनायक, कुणाल रथ, राजेश मुदयार, गौतम मुर्मू, दिलीप कुमार, सुनील कर्मकार, सिद्धार्थ झा, राम गोविंद मिश्रा, राधेश्याम शाह, विक्रम सिंहदेव, राजकुमार साहू, शेफाली मंडल, अरुण सिंह, रिंकू सिन्हा, असित कुमार सारंगी, आदेश कवि, पार्थो दास, प्रदीप रथ समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की, जबकि उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह कुदादा, वरीय अधिवक्ता केपी दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायकेला द्वारा नयी परंपरा की शुरुआत करते हुए वर्ष 2023 के प्रथम कोर्ट दिवस पर बर एंड बेंच के बीच गेट टू गेदर का आयोजन किया गया था. साथ ही सभी कोर्ट कर्मचारियों के साथ भी गेट टू गेदर किया गया, जिसका जिला बार एसोसिएशन ने स्वागत किया.





