सरायकेला : चक्रधरपुर के हेसलकुट्टी गांव निवासी गोपाल सामड (27) का पेड़ से गिरने के कारण एक हाथ और एक पैर टूट गया है. घटना के बाद परिजन गोपाल को लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसको जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गोपाल सामड जलावन के लिए लकड़ी काटने गया था. लकड़ी काटने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पेड़ से नीचे गिर गया. घायल के परिजनों ने बताया कि हेसल कुट्टी गांव से चाईबासा जाने में जितना समय लगता है, उससे कम समय सरायकेला आने में लगता है, इसलिए वे घायल गोपाल को लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे. घटना में घायल का एक पैर व एक हाथ टूट गया है और सिर में भी गहरी चोट आई है.



