जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की वार्षिक आमसभा 18 मार्च को निर्धारित की गयी हैं. शाखा अध्यक्ष युवा अश्विनी अग्रवाल ने बताया कि नए सत्र 2025- 26 के लिए चुनाव प्रक्रिया होना है. जिसके लिए कार्यकारिणी समिति द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष युवा दिनकृत अग्रवाल को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
युवा दिनकृत अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नामांकन पत्र 06 मार्च को उनके जुगसलाई स्थित कार्यालय से ले सकेंगे एवं 08 मार्च को रात्रि 8 बजे तक नामांकन भर सकेंगे. नामांकन की सत्यता जांचने के पश्चात उम्मीदवारों की अंतिम सूची 11 मार्च को रात्रि 8 बजे घोषित की जाएगी. चुनाव की स्थिति में 18 मार्च को चुनाव संपन्न कराया जाएगा.



