
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कवि ने ग्रामीणों की शिकायत पर डीसी को मांग पत्र सौंपा. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उनसे की थी. जिसके बाद उन्होंने सरायकेला- खरसावां के जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में सड़क की समस्या के अलावा और भी शामिल थी. उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. मांग पत्र में कहा गया है कि गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बांधडीह पंचायत के रामचंद्रपुर से सिंहपुर जाने के क्रम में सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय है. इसी रास्ते से आस पास के और गांव के लोगों का आना जाना होता है. जर्जर सड़क होने से लोगों को आवागमन करने में कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है. बरसात के दिनों में और भी स्थिति खराब हो जाती है. इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क का मरम्मत कार्य हो जाए तो ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर जल्द ही निष्पादित किया जाएगा.



