कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत शेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप वैन ने सरायकेला की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस ने घायल को सरायकेला सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया. घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. जिसके सत्यापन एवं पहचान के लिए कांड्रा पुलिस सरायकेला गई हुई है एवं दोनों गाड़ी को कांड्रा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है.




