
कांड्रा : बीती रात लगभग 2.00 बजे कांड्रा थाना अंतर्गत सरायकेला कांड्रा मार्ग पर शेन इंटरनेशनल स्कूल के नज़दीक चलती ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी. जिससे पिछला ट्रेलर अगले ट्रेलर में फंस गया. दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक अपने वाहन में ही फंसा रह गया. वहीं पेट्रोलिंग कर रही कांड्रा पुलिस द्वारा रेस्क्यू करते हुए चालक को बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि चालक को कुछ भी नहीं हुआ. बुधवार सुबह कांड्रा पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर अपने कब्जे में ले लिया गया है और पुलिस अग्रिम कारवाई कर रही है.












