कांड्रा : बीते रात सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एसकेजी क्लब में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने कमल प्रसाद के वाहन संख्या जेएच05सीयू-5754, राजेश दत्ता की कार जेएच05 एयू- 5725 और मुकेश नंदी की कार जेएच05सीके-1409 की बैक लाइट का शीशा तोड़ दिया और गाड़ियों को क्षति पहुंचाई. सभी गाड़ी मालिकों ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है. वहीं कुछ दिन पूर्व आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर-ए-पंजाब चौक स्थित वी मार्ट मॉल में गुंडागर्दी का मामला सामने आया था. जहां पार्किंग एरिया में खरीदारी करने आई महिलाओं के साथ बदमाशों ने हाथापाई की थी.










