जमशेदपुर: 7 मई को भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय का घेराव किया गया. इस दौरान डीसी कार्यालय पर जिले भर से आए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता ने भी हेमंत सोरेन की निक्कमी सरकार के ख़िलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की राज्य सरकार जन समस्याओं को लेकर पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है. जहां तक बिजली का सवाल है 200 यूनिट फ्री का वादा केवल ढकोसला साबित हुआ है और जनता को चिढ़ा रहा है. शहरों में 10-12 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती है,तो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति समझी जा सकती है. (नीचे भी पढ़े)
स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को बड़ी राशि के साथ बिजली बिल भेजे जा रहे. किसान जिन्होंने बिजली का उपयोग नहीं किया उन्हें हजारों में बिजली बिल दो चार वर्षों के एक साथ भेजे जा रहे. बिजली की आंख मिचौनी से विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आ रही है. और इन अव्यवस्थाओं के बीच राज्य सरकार बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता को जले पर नमक छिड़क रही है.कुछ दिन पूर्व राजनगर सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिजली कट गई तो मोबाइल के रोशनी में ऑपरेशन जारी रहा, परिणाम स्वरूप आदिवासी महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई . भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा भाजपा राज्य की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझती है. (नीचे भी पढ़े)
एक संवेदनशील और जिम्मेदार विपक्ष के नाते भाजपा राज्य में सदन से सड़क तक जन मुद्दों को उठा रही है,हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार अपनी कुंभकर्णी निद्रा से जागेगी. राज्य सरकार ने मोदी सरकार की महात्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल को लटकने भटकाने और इसे विफल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है. कई राज्यों ने जहां इस योजना को 100 फीसदी पूरे कर लिए वहीं झारखंड में यह योजना कागजों पर भी मात्र 45 फीसदी पूरी हो पाई है.जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने कहा राज्य सरकार ने 72 घंटों के भीतर चापाकल की मरम्मत का दावा किया था लेकिन मीडिया में उजागर हुआ है कि राज्य भर में 80 हजार चापाकल मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हैं. कई जगहों पर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण पेयजल योजना लटकी हुई है. हरेकृष्ण प्रधान ने कहा उपायुक्त के माध्यम से हम इस सरकार मांग करते हैं कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए, बढ़े हुए बिजली दर को अविलंब वापस लिया जाए, जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदला जाए, आम आदमी को बिजली बिल के नाम पर परेशान नहीं किया जाए. फर्जी और बड़ी राशि के बिजली बिल की जांच हो, सभी बंद पड़े चापा कल की युद्ध स्तर पर मरम्मत हो, नल जल योजना को शीघ्र पूरा किया जाए, जहां पाइप लाइन लग गए है वहां जलापूर्ति सुनिश्चित हो, हॉस्पिटल,छात्रावास, जैसे स्थानों पर बिजली पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो.
इस कार्यक्रम को आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार,अनंत राम टुडू, उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, रितिका मुखी ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, डॉ भूषण मुर्मू, पप्पू वर्मा, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, सूर्या देवी, सारथी महतो, बद्री दारोग़ा, बलदेव मंडल, राजू सिंह, अभिषेक बिशाल, बीजू दत्ता, सुमन मुखर्जी, उज्ज्वल मोदक, अनीता पालित, गुरदीप मेहरा, अनिशा सिन्हा, मनोहर दास, युधिष्ठिर महतो, आकाश महतो, भुबनेश्वर महतो, धर्मेंद्र प्रधान, पिंकी मोदक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे.



