गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बीहड़ क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों के लिए जंगल के जंगली फल फूल रोजगार में मददगार साबित हो रहा है. क्षेत्र के आदिवासी जंगली फल फूल को बेचकर अच्छी आमदनी कर रहे है. ग्रामीण इलाके में इन दिनों महुआ के वृक्षों से महुआ के फूल खूब झड़ रहे हैं. महुआ फूल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के स्वरोजगार का जरिया बन गया है.(नीचे भी पढ़े)
अहले सुबह गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों को महुआ के फूल चुनने के लिए जंगलों में जाते देखा जा सकता है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक माह से महुआ के फूल चुनने का कार्य चल रहा है. ग्रामीण भोजन-पानी लेकर जंगल में महुआ फूल चुनने जा रहे हैं. महिलाएं घर के आंगन में महुआ फूल सुखाने में जुटी हुई है. इसे गांव के लोग अपना अतिरिक्त रोजगार मानते हैं.











